लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: अमित शाह ने कहा-बजट ने प्रमाणित किया कि मोदी सरकार गरीब, किसान, युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित

By भाषा | Updated: February 1, 2019 14:37 IST

मोदी सरकार ने शुक्रवा को अंतरिम बजट पेश किया है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा में 2019-20 का पेश किए जाने के बाद अमित शाह ने मीडिया से बात की।

Open in App

राजग सरकार के कार्यकाल में अंतिम बजट को गरीब, किसान और युवाओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को समर्पित बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह नये भारत के निर्माण को समर्पित मोदी सरकार के संकल्प एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा में 2019..20 का अंतरिम बजट पेश किये जाने के बाद अमित शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज के बजट ने यह पुनः प्रमाणित किया है कि मोदी सरकार देश के गरीब, किसान और युवाओं के सपने एवं आकांक्षाओं को समर्पित सरकार है। इस सर्वग्राही बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी पूरी सरकार को बधाई देता हूँ।’’ उन्होंने कहा कि यह फैसला किसान कि आय दो गुना करने के प्रयास में मील का पत्थर साबित होगी, इसके लिए वह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करते हैं ।

भाजपा अध्यक्ष ने दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले गरीब किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना’ को ऐतिहासिक पहल बताया जिसके अंतर्गत देश के करीब 12 करोड़ किसानों को मोदी सरकार द्वारा 75000 करोड़ रुपए के बजट से प्रति वर्ष 6000 रुपए दिए जायेंगे।

उन्होंने गौ माता का सनातन संस्कृति व भारतवर्ष से अटूट रिश्ता बताते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा 750 करोड़ रुपए से इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘राष्ट्रीय कामधेनु आयोग’ एक अभूतपूर्व कदम है। प्रधानमंत्री ‘श्रम योगी मानधन योजना’, दशकों से विकास की मुख्यधारा से वंचित असंगठित क्षेत्र में कार्यरत देश के गरीब श्रमिकों के प्रति मोदी सरकार की संवेदनशीलता की परिचायक है।

अमित शाह ने कहा कि इस योजना में सरकार और लाभार्थी की सहभागिता से करीब 10 करोड़ गरीब श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपए तक का मासिक पेंशन देने का निर्णय मोदी सरकार ने लिया है ।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। मोदी ने महिलाओं के विकास को महिलाओं के नेतृत्व में विकास में परिभाषित करके दिखाया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और माताओं को धुएं के अभिशाप से मुक्त करने वाली उज्ज्वला योजना के लक्ष्य को आठ करोड़ करना इसी का परिचायक है।

शाह ने कहा कि देश की जीडीपी में अमूल्य योगदान देने वाले मछुवारा समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र सरकार में मत्स्य पालन विभाग बनाये जाने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मछुवारा समुदाय को देने से उन्हें बहुत लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एक लाख गांवों को डिजिटल करने के निर्णय से गाँव और शहर की दूरियां कम होंगी और ग्रामीण क्षेत्र भी देश के विकास में बराबर की सहभागिता निभा सकेंगे। अब गाँव भी न सिर्फ देश बल्कि वैश्विकस्तर के ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी का लाभ ले सकेंगे ।

रक्षा क्षेत्र को तीन लाख करोड़ रुपए आवंटन के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षो से उपेक्षित देश की सुरक्षा सदैव मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। मोदी सरकार ने अपने हर निर्णय से हमारे सैनिकों का मनोबल और देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पहले दिन से ही उत्तरपूर्व के विकास को प्राथमिकता दी है, साथ ही असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं घुमंतू समुदायों के कल्याण पर ध्यान देने का भी स्वगत किया ।

उन्होंने अंतरिम बजट में आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। 

टॅग्स :बजटबजट 2019अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों