लाइव न्यूज़ :

BSP एमएलए का कमलनाथ सरकार पर हमला, कहा- जब मुझे ही इस सरकार से न्याय नहीं मिला, तो आम जनता को क्या मिलेगा

By भाषा | Updated: July 12, 2019 19:34 IST

रामबाई द्वारा उठाये गये इस मुद्दे पर भाजपा सदस्य नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सदन की माननीय सदस्य का विषय है। इसमें आपकी (अध्यक्ष) व्यवस्था होनी चाहिए। वह सम्मानित सदस्य हैं। उनके परिवार के 28 लोग जेल में हैं। कोई तो व्यवस्था आपकी ओर से आना चाहिए। आपने अनुमति दी है, तब ही उन्होंने अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन दे रही पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को सरकार पर हमला किया।इस मामले में बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह सहित 28 लोग जेल में बंद हैं। इसी को लेकर रामबाई ने यह टिप्पणी की है।उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में मेरे परिवार के 28 लोगों को जेल में बंद कर दिया गया।’’

मध्यप्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन दे रही पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक विधायक होने के नाते जब उन्हें ही इस सरकार से न्याय नहीं मिला, तो आम जनता को क्या न्याय मिलेगा? मालूम हो कि 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता देवेन्द्र चौरसिया (54) की 15 मार्च को दमोह जिले के हटा कस्बे में हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह सहित 28 लोग जेल में बंद हैं। इसी को लेकर रामबाई ने यह टिप्पणी की है। सदन में शून्यकाल के दौरान रामबाई ने कहा, ‘‘हमारे दमोह जिले में एक चौरसिया परिवार के साथ एक गंभीर घटना हुई थी और उसमें हमारे निर्दोष परिवार को फंसाया गया। आपकी सरकार में मैं शामिल हूं, इसके बावजूद भी मुझे कोई न्याय नहीं मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में मेरे परिवार के 28 लोगों को जेल में बंद कर दिया गया।’’ रामबाई ने कहा, ‘‘एक विधायक होने के नाते जब मुझे न्याय नहीं मिला, तो आम जनता को क्या न्याय मिलेगा?’’ इस पर सदन में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने ‘शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाये।

रामबाई द्वारा उठाये गये इस मुद्दे पर भाजपा सदस्य नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सदन की माननीय सदस्य का विषय है। इसमें आपकी (अध्यक्ष) व्यवस्था होनी चाहिए। वह सम्मानित सदस्य हैं। उनके परिवार के 28 लोग जेल में हैं। कोई तो व्यवस्था आपकी ओर से आना चाहिए। आपने अनुमति दी है, तब ही उन्होंने अपनी बात रखी है। इस पर अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। जब मामला अदालत के विचाराधीन होता है तो चर्चा नहीं होती है।

तब, मिश्रा कहा,‘‘ मैं अदालत के विचाराधीन मामले की बात नहीं कर रहा हूं। मैं रामबाई सिंह की बात कर रहा हूं।’’ इसके बाद रामबाई ने कहा कि अगर उनकी बात अनसुनी कर दी जाएगी, तो वे लोग न्याय मांगने के लिए कहां जाएंगे? इस पर अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैंने सुन लिया है। व्यवस्था मांगी, व्यवस्था दे दी।’’

अध्यक्ष के उत्तर से नाराज होकर रामबाई ने कहा, ‘‘अध्यक्षजी यदि आपके बस का नहीं है, तो सीबीआई जांच कराने के निर्देश दीजिए। सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, पर मुझे न्याय दीजिए। अगर मुझे न्याय नहीं मिलेगा, तो मैं कहां जाऊंगी।’’

इस पर अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आप (संबंधित) मंत्रीजी से बात कर लीजिये। आसंदी ऐसे निर्देश जारी नहीं करती है। आप समझने की कोशिश करिये। मामला अदालत में विचाराधीन है। इस पर मैं चर्चा की अनुमति भी नहीं दे सकता।’’

बाद में रामबाई ने विधानसभा परिसर में मीडिया को बताया, ‘‘नाराजगी तो मेरी एक ही है कि मेरे परिवार के ऊपर झूठा केस लगाया गया। 28 लोगों को फंसाया गया। इसी की नाराजगी है। लेकिन ऐसी नाराजगी नहीं कि मैं कमलनाथ जी को समर्थन देना छोड़ दूं।’’ 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए