लाइव न्यूज़ :

मोदी और शाह की नींद उड़ाने वाली है ये साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, मायावती ने गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 12, 2019 12:22 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी को चुनौती देने के लिए सपा के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है। जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें

Open in App

मायावती और अखिलेश की ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस आज लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल ताज में चल रही है। इसको संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस मोदी-शाह की नींद उड़ाने वाली है। उन्होंने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि हमने जनहित के लिए उसे भी भुलाकर गठबंधन किया है।

मायावती ने कही ये बड़ी बातेंः-

- आज बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की अति महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है।

- कांशीराम और मुलायम सिंह यादव ने भी पहले भी मिलकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजेपी जैसी घोर जातिवादी और साम्प्रदायिक पार्टी को हटाकर सरकार बनाई थी।

- देश और जनहित को लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से भी ऊपर रखते हुए हमने आपसी समझौता रखने का फैसला किया है।

- सन 1990 के आस-पास बीजेपी की घोर साम्प्रदायिकता के कारण आम जनता परेशान थी। ठीक उसी प्रकार से आज भी यूपी समेत देश भर की जनता बीजेपी की घोर वादाखिलाफी के कारण दुखी है। इसलिए एकबार फिर से बीएसपी और सपा ने एकजुट होने की जरूरत महसूस की है।

- इस संबंध में आम जनमानस की भावनाओं का ध्यान रखते हुए हमने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 2019 एक नई राजनीतिक क्रांति का संदेश माना जाएगा।

- बीजेपी की नीतियां देशविरोधी हैं। सपा-बसपा की सोच और कार्यशैली एक जैसी नजर आती हैं।

यहां देखें पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंसः-

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?