लाइव न्यूज़ :

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला, कहा- सपा का अंबेडर प्रेम ढोंग और छलावा है

By रुस्तम राणा | Updated: September 29, 2022 19:40 IST

अपने पहले ट्वीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा, "समाजवादी पार्टी द्वारा अपने चाल, चरित्र, चेहरा को ’अंबेडकरवादी’ दिखाने का प्रयास वैसा ही ढोंग, नाटक व छलावा है जैसा कि वोटों के स्वार्थ की खातिर अन्य पार्टियां भी अक्सर यहां ऐसा करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमायावाती ने कहा- सपा का दलित व पिछड़ा वर्ग प्रेम मुंह में राम बगल में छुरी को ही चरितार्थ करता हैउन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा - सपा का तो पूरा इतिहास ही अंबेडकर व बहुजन विरोधी रहा हैमायावती ने लिखा - समाजवादी पार्टी के शासनकाल में दलितों पर अत्याचार हुए

लखनऊ: बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सपा खुद को अंबेडकरवादी दिखाने का ढोंग कर रही है। गुरुवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट पर बसपा सुप्रीमो लिखा, "समाजवादी पार्टी द्वारा अपने चाल, चरित्र, चेहरा को ’अंबेडकरवादी’ दिखाने का प्रयास वैसा ही ढोंग, नाटक व छलावा है जैसा कि वोटों के स्वार्थ की खातिर अन्य पार्टियां भी अक्सर यहां ऐसा करती रहती हैं। इनका दलित व पिछड़ा वर्ग प्रेम मुंह में राम बगल में छुरी को ही चरितार्थ करता है।"

दूसरे ट्वीट में उन्होंने समाजवादी पार्टी को बहुजन और अंबडेकर विरोधी बताते हुए लिखा, "वास्तव में परमपूज्य डॉ भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक व मानवतावादी आदर्शों को पूरा करके देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, पिछड़ों, उपेक्षितों आदि का हित, कल्याण व उत्थान करने वाली कोई भी पार्टी व सरकार नहीं है और सपा का तो पूरा इतिहास ही अंबेडकर व बहुजन विरोधी रहा है।"

उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, "सपा शासनकाल में बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के अनुयाइयों की घोर उपेक्षा हुई व उनपर अन्याय-अत्याचार होते रहे। महापुरुषों की स्मृति में बीएसपी सरकार द्वारा स्थापित नए जिले, विश्वविद्यालय, भव्य पार्क आदि के नाम भी जातिवादी द्वेष के कारण बदल दिए गए। क्या यही है सपा का डॉ अंबेडकर प्रेम?"

गौरतलब हैं कि अखिलेश यादव ने सपा को राष्‍ट्रीय पार्टी बनाने का आह्वान करते हुए बृहस्‍पतिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे बाबा साहब अंबेडकर और समाजवाद के प्रणेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों को साथ जोड़कर संविधान और लोकतंत्र को बचाएं।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी