लाइव न्यूज़ :

BSNL अगले 12-15 महीनों में 4जी सेवाओं के लिए लगाएगी मोबाइल टावर

By भाषा | Updated: October 24, 2019 00:20 IST

दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल को बांड के जरिये जुटाये जाने वाले कोष से राहत मिलेगी। प्रकाश ने कहा, ‘‘बीएसएनएल के ऊपर समूचे दूरसंचार उद्योग में सबसे कम कर्ज है। वह अपनी पूंजी व्यय जरूरतों को पूरा करने के लिये बैंकों से पूंजी जुटा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल की देश भर में 4जी सेवाओं के लिये 60,000 टावरों पर मोबाइल संचार सुविधा बढ़ाने की योजना है।कंपनी पहले ही 4जी सेवाओं के लिये केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में 10,000 मोबाइल टावरों पर संचार सुविधा उपकरण लगा चुकी है।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल की देश भर में 4जी सेवाओं के लिये 60,000 टावरों पर मोबाइल संचार सुविधा बढ़ाने की योजना है। इस पर 7,200 करोड़ रुपये तक की लागत आने का अनुमान है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह कहा। कंपनी पहले ही 4जी सेवाओं के लिये केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में 10,000 मोबाइल टावरों पर संचार सुविधा उपकरण लगा चुकी है।

कंपनी की इन सभी को अगले डेढ़ महीने में चालू करने की योजना है। बीएसएनएल के चेयरमेन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने कहा, ‘‘4जी सेवाओं के लिये पहले चरण में 60,000 मोबाइल टावरों पर एंटीना सुविधा लगाने की योजना है। ये सुविधायें वहां लगाई जाएंगी जहां 4जी हैंडसेट अधिक संख्या में है और बीएसएनएल के ग्राहकों का आधार अच्छा है।’’

सरकार ने बुधवार को बीएसएनएल और एमटीएनएल के पुनरूद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी। इसमें तत्काल पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिये सरकारी गारंटी वाले बांड के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाना, 20,140 करोड़ रुपये मूल्य का 4जी स्पेक्ट्रम आबंटन, 29,937 करोड़ रुपये का वीआरएस पैकेज तथा 3,674 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर भुगतान शामिल हैं जो रेडियो तरंगों के आबंटन पर लगाया जाएगा।

दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल को बांड के जरिये जुटाये जाने वाले कोष से राहत मिलेगी। प्रकाश ने कहा, ‘‘बीएसएनएल के ऊपर समूचे दूरसंचार उद्योग में सबसे कम कर्ज है। वह अपनी पूंजी व्यय जरूरतों को पूरा करने के लिये बैंकों से पूंजी जुटा सकती है।

हालांकि, वे इसे किस प्रकार करना चाहते हैं, यह बीएसएनएल के निदेशक मंडल का निर्णय होगा।’’ उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ओर एमटीएनएल दोनों को 4जी सेवाओं के लिये स्पेक्ट्रक्म आबंटन एक महीने के भीतर किया जाएगा। पुरवार ने कहा, ‘‘हम दो महीनों के भीतर 4जी नेटवर्क के लिये निविदा लाएंगे।’’

एमटीएनएल जहां केवल दिल्ली और मुंबई में परिचालन करती है वहीं बीएसएनएल देश के अन्य हिस्सों में काम करती है। इस बीच, बीएसएनएल के प्रवक्ता संजय सिन्हा ने कहा कि कंपनी ने सितंबर महीने के लिये अपने सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया है। एमटीएनएल का अगस्त महीने का वेतन 24 अक्टूबर को देने की योजना है। 

टॅग्स :बीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?