जम्मू में बीएसएफ कर्मियों ने उड़ती वस्तु पर गोली चलाई

By भाषा | Published: August 23, 2021 10:13 AM2021-08-23T10:13:21+5:302021-08-23T10:13:21+5:30

BSF personnel fired at a flying object in Jammu | जम्मू में बीएसएफ कर्मियों ने उड़ती वस्तु पर गोली चलाई

जम्मू में बीएसएफ कर्मियों ने उड़ती वस्तु पर गोली चलाई

जम्मू जिले के आर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने सोमवार को किसी उड़ती हुई वस्तु को देखा तो उस पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने यह बताया। अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह साढ़े पांच बजे, हमारे जवानों ने अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आसमान में जलती-बुझती लाल-पीली रोशनी देखी।’’ उन्होंने बताया कि इस पर जब जवानों ने उस उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाई तो वह पाकिस्तान की ओर चली गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की मदद से इलाके में छानबीन की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BSF personnel fired at a flying object in Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Jammu