बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया, नहीं हो पाई शिनाख्त

By भाषा | Published: October 29, 2022 12:16 PM2022-10-29T12:16:12+5:302022-10-29T12:19:16+5:30

गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अनूपगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है और उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

BSF killed Pakistani civilian trying to infiltrate into Indian border could not be identified | बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया, नहीं हो पाई शिनाख्त

प्रतिकात्मक तस्वीर।

Highlights घटना शुक्रवार रात जिले के सीमावर्ती अनूपगढ़ सेक्टर में हुई।बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को भारत में घुसने को लेकर आगाह किया।पाकिस्तानी नागरिक के न रुकने पर जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई

जयपुरः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार रात भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार रात जिले के सीमावर्ती अनूपगढ़ सेक्टर में हुई, जहां बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को तारबंदी के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते देख आगाह किया।

शर्मा के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक के न रुकने पर जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनूपगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है और उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

Web Title: BSF killed Pakistani civilian trying to infiltrate into Indian border could not be identified

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे