कर्नाटक में राजनीतिक घमासान के बीच येदियुरप्पा बने CM, प्रकाश राज बोले- खेल अभी शुरू हुआ है

By कोमल बड़ोदेकर | Published: May 17, 2018 05:49 PM2018-05-17T17:49:29+5:302018-05-17T17:49:29+5:30

कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान के बीच बीएस येदियुरप्पा ने 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। मुख्यमंत्री का चार्ज संभालते ही उन्होंने कई सीनियर आईएएस आईपीएस अधिकारियों के तबादलते कर दिए हैं।

BS Yeddyurappa becomes CM in Karnataka, Prakash Raj says the game is open now | कर्नाटक में राजनीतिक घमासान के बीच येदियुरप्पा बने CM, प्रकाश राज बोले- खेल अभी शुरू हुआ है

कर्नाटक में राजनीतिक घमासान के बीच येदियुरप्पा बने CM, प्रकाश राज बोले- खेल अभी शुरू हुआ है

नई दिल्ली, 17 मई। कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान के बीच बीएस येदियुरप्पा ने 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। मुख्यमंत्री का चार्ज संभालते ही उन्होंने कई सीनियर आईएएस आईपीएस अधिकारियों के तबादलते कर दिए हैं। इस उथल-पुथल के बीच दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद लगता है कि शायद ये घमासान की शुरूआत है और ये अभी कुछ दिन तक और चलेगा। 

प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा कि, कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज...!!! हॉलिडे रेसॉर्ट के मैनेजर महामहिम गवर्नर से मिल रहे हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, क्योंकि उनके साथ 116 विधायक हैं...खेल अब शुरू हुआ है...हर कोई राजनीति का सहारा ले रहा है।



बता दें कि इससे पहले प्रकाश राज ने इस पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बेशर्म राजनीतिक सर्कस की संज्ञा दी थी। दरअसल, कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त के चलते जेडी(एस) और कांग्रेस ने उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया है।
 
इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई। बीजेपी के पास 104 सीटें लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे राज्यपाल की ओर से आमंत्रण मिला था, हांलाकि अब तक बहुमत साबित नहीं हो पाया है। राज्यपाल ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। 

Web Title: BS Yeddyurappa becomes CM in Karnataka, Prakash Raj says the game is open now

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे