लाइव न्यूज़ :

बहन के कार्यालय में चोरी करने के अरोप में भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2020 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवम्बर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अपनी बहन के कार्यालय से ‘सर्जिकल’ दस्तानों के डिब्बे चुराने के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह चोरी बदला लेने के लिये की गयी थी क्योंकि बहन ने उसे नौकरी से निकाल दिया था ।

पुलिस ने बताया कि डिब्बे लेने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अब्दुस सुभान और मोहम्मद दाऊद के तौर पर हुई है। दोनों जामिया नगर के रहने वाले हैं ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने चोरी के सिलसिले में बृहस्पतिवार को ‘ई-प्राथमिकी’ दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि ओखला फेस-1 स्थित उसके कार्यालय से ‘सर्जिकल’ दस्तानों के 12 डिब्बे चोरी हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर. पी. मीणा ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान, पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति घटना की रात कार्यालय में जाते दिखा। बाद में उसकी पहचान सुभान के तौर पर हुई। वह शिकायतकर्ता का भाई है और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। ’’

डीसीपी ने बताया कि सुभान अपनी बहन की कम्पनी में काम करता था, लेकिन किसी विवाद के चलते उसकी बहन ने उसे पिछले महीने नौकरी से निकाल दिया था।

पुलिस ने बताया कि उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली और दाऊद को डिब्बे देने की बात कही।

उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर दाऊद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और सभी 12 डिब्बे उसके पास से बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन