लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्वागत करने को आशान्वित हैं : भारत

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले महीने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा को लेकर आशान्वित है ।

ऐसी रिपोर्ट आ रही थीं कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्वरूप (स्ट्रेन) के तेजी से फैलने के मद्देनजर उनकी यात्रा संभव न हो पाए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ हमने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को वर्ष 2021 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है । ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब जब हाल ही में भारत आए थे तब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर निमंत्रण स्वीकार किये जाने की बात कही थी । इसलिये हम प्रधानमंत्री का यहां स्वागत करने को लेकर आशान्वित हैं । ’’

प्रवक्ता से उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया था कि जिनमें कहा गया है कि अगले महीने जॉनसन की भारत यात्रा संभव नहीं हो पाए ।

गौरतलब है कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी और माना जा रहा है कि यह जॉनसन के दौरे का आधार तैयार करने के संबंध में थी ।

राब ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा था कि, ‘‘ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जनवरी में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा (मुख्य अतिथि के तौर पर) लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे