लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश जज ने पूछा, क्या नीरव मोदी और विजय माल्या को जेल की एक ही कोठरी में रखा जाएगा?

By भाषा | Updated: March 30, 2019 23:12 IST

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘क्या हम जान सकते हैं कि भारत के किस हिस्से में उसकी (नीरव मोदी) तलाश है’’ ताकि यह समझा जा सके कि उसे किस जेल में रखे जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने ब्रिटेन की अदालत को बताया कि माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल परिसर के भीतर दो मंजिला इमारत के एक उच्च-सुरक्षा बैरक में माल्या को रखा जाएगा।भारत ने करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर की बैंक धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में नीरव (48) के प्रत्यर्पण की मांग की है।

ब्रिटिश अदालत में नीरव मोदी की दूसरी जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कुछ हल्के-फुल्के पल देखने को मिले। दरअसल, न्यायाधीश एम्मा आर्बथनॉट ने अभियोजन पक्ष से पूछा कि यदि भगोड़े कारोबारी नीरव को भारत प्रत्यर्पित किया जाता है तो क्या उसे भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के साथ जेल की एक ही कोठरी में रखा जाएगा।शुक्रवार को सुनवाई की शुरुआत में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की प्रमुख आर्बथनॉट ने पिछले साल दिसंबर में माल्या के प्रत्यर्पण के अपने आदेश की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्हें पहले जैसे अनुभव का अहसास हो रहा है।न्यायाधीश ने कहा, ‘‘क्या हम जान सकते हैं कि भारत के किस हिस्से में उसकी (नीरव मोदी) तलाश है’’ ताकि यह समझा जा सके कि उसे किस जेल में रखे जाने की संभावना है।भारत सरकार की तरफ से दलीलें पेश कर रही कर रही शाही अभियोजन सेवा (सीपीएस) ने न्यायाधीश को बताया कि नीरव को प्रत्यर्पित कर मुंबई ले जाया जाएगा और उसे शहर के आर्थर रोड जेल में रखा जा सकता है, जहां माल्या को भी रखने की तैयारी चल रही है। इस पर न्यायाधीश ने मजाकिया लहजे में कहा कि दोनों के कोठरी एक ही हो सकती हैं, क्योंकि माल्या के प्रत्यर्पण के मुकदमे की सुनवाई के दौरान सौंपे गए वीडियो से ‘‘हमें पता चला कि वहां जगह है।’’ भारत ने ब्रिटेन की अदालत को बताया कि माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल परिसर के भीतर दो मंजिला इमारत के एक उच्च-सुरक्षा बैरक में माल्या को रखा जाएगा।आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की स्थिति में माल्या के लिए एक उच्च सुरक्षा वाली कोठरी को तैयार रखा है। माल्या भारत में बैंकों के हजारों करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाने का आरोपी है।भारत ने करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर की बैंक धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में नीरव (48) के प्रत्यर्पण की मांग की है।

टॅग्स :नीरव मोदीविजय माल्याब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस