लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स ने नयी आतंकवाद रोधी रणनीति अपनाई

By भाषा | Updated: November 17, 2020 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर पांच देशों के समूह ब्रिक्स ने आतंकवादी नेटवर्कों के वित्तीय चैनलों को बंद करने समेत अनेक कदमों के माध्यम से इस खतरे से प्रभावी तरीके से निपटने के लिहाज से सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की आतंकवाद रोधी रणनीति मंगलवार को जारी की।

ब्रिक्स के वार्षिक सम्मेलन में नयी रणनीति को अपनाया गया। सम्मेलन डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ब्राजील के राष्ट्रपति जेअर बोलसोनारो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने भाग लिया।

‘आतंकवाद निरोधक रणनीति’ नामक दस्तावेज में ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) ने कहा कि वह आतंकवादी गतिविधियों को आयोजित करने, उकसाने, सहायता प्रदान करने, आर्थिक मदद देने और बढ़ावा देने में शामिल पाये गये लोगों के खिलाफ समन्वित कदम उठाने पर विचार करेगा।

इसमें सभी देशों से आतंकवाद के केंद्रों या आतंकवादी गतिविधियों के प्रसार के लिए उनके क्षेत्रों के इस्तेमाल को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का भी आह्वान किया गया है।

ब्रिक्स ने कहा कि रणनीति का उद्देश्य सदस्य देशों के सुरक्षा और कानून प्रवर्तन प्राधिकारों के बीच व्यावहारिक सहयोग मजबूत करना है ताकि समय पर और सटीक जानकारी साझा करने के साथ ही आतंकवाद से लड़ा जा सके और उसे रोका जा सके।

ब्रिक्स ने यह भी कहा कि ‘आतंकवाद के और भौगोलिक विस्तार’ को रोकने के लिए प्रयास किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर