लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल की ईंटें मिलीं

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:00 IST

Open in App

ओडिशा के संबलपुर में शोधकर्ताओं के एक दल ने दीवार की संरचनाएं पाई हैं जिन्हें ईंटों के इस्तेमाल से पूर्व गुप्तकाल में बनवाया गया था। संबलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा कराये गए अध्ययन में गुप्तकाल या उससे पहले के दौरान शहर में सभ्यता के संकेत मिले हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। वक्तव्य में कहा गया कि भारतीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) के सदस्यों द्वारा पहली बार इन ईंटों को देखा गया था जिसके बाद उन्होंने शोधकर्ताओं को इसकी सूचना दी। इसके बाद दल ने 15 अगस्त को पुरातात्विक स्थल का दौरा किया। इंटैक के सदस्य दीपक पांडा ने कहा कि माना जाता है कि बलराम देव नामक एक चौहान शासक ने संबलपुर क्षेत्र पर आधिपत्य किया और 1570 ईस्वी में अपना सार्वभौम राज्य स्थापित किया। पांडा ने कहा कि ईंटों के मिलने से संकेत मिलता है कि चौहान के शासन से बहुत पहले से संबलपुर में शहरीकरण हुआ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की चुनौती, प्राचीन पांडुलिपियां संस्कृति, इतिहास और बौद्धिक विरासत...

बॉलीवुड चुस्कीTRIS 2025: भारत की सांस्कृतिक पहचान का रहस्य?, डिजिटल आर्काइव में झलकता है राष्ट्र विरासत, जानें

भारतब्लॉग: सांस्कृतिक और प्रासंगिक मनोविज्ञान के पुरोधा थे दुर्गानंद सिन्हा

भारतयूनेस्को में भारत की ओर से कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को नामांकित किया गया

पूजा पाठब्लॉगः भारतीय संस्कृति, सबको साथ लेकर चलने में विश्वास, अनेकता में एकता

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है