भारत का चीन पर दूसरा डिजिटल स्ट्राइक, 47 और ऐप पर लगाया बैन

By विनीत कुमार | Published: July 27, 2020 11:51 AM2020-07-27T11:51:43+5:302020-07-27T11:59:47+5:30

भारत ने चीन के 47 और ऐप पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जिन ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है वे पिछले महीने की आखिर में बैन हुए ऐप के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे।

Breaking News aap banned Indian government digital strike banned 47 more Chinese apps | भारत का चीन पर दूसरा डिजिटल स्ट्राइक, 47 और ऐप पर लगाया बैन

भारत ने 47 और चीनी ऐप पर लगाया बैन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsभारत ने पिछले महीने की कार्रवाई के बाद चीन के 47 और ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है पिछले महीने बैन 59 ऐप के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे ये ऐप

भारत सरकार ने चीन को एक और बड़ा झटका देते हुए 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने ये कदम पिछले महीने 59 चीनी ऐप पर लगाए गए बैन के बाद उठाया है। दरअसल, जिन 47 ऐप पर सरकार ने बैन लगाया है वे सभी पहले प्रतिबंधित की गई 59 ऐप के लिए क्लोन का काम कर रहे थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने 250 और ऐप की लिस्ट तैयार रखी है जिस पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। इसमें कुछ गेमिंग ऐप भी शामिल हैं। बहरहाल, फिलहाल बैन किए गए 47 ऐप की सूची सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार इसे जल्द ही सरकार की ओर से जारी किया जाएगा।

चीन के 275 ऐप पर सरकार की नजर

बताया जा रहा है कि भारत सरकार की नजर और 275 चीनी ऐप पर है। इसमें मशहूर गेमिंग ऐप PUBG भी शामिल है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि सरकार की ओर से नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार हालांकि चीनी ऐप पर नजर रखी जा रही है और इनका रिव्यू जारी है।

भारत ने पूर्वी लद्दाख में झड़प के बाद 59 चीनी ऐप पर पिछले महीने कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था। भारत ने टिकटॉक, यूसी ब्राउज़र, शेयरइट और वीचैट सहित चीनी से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 

पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में प्रतिबंधित किए गए 59 ऐप की सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल - शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन भी शामिल थे।

भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी कानून और नियमों की धारा 69ए के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन एप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।

(भाषा इनपुट)

English summary :
Breaking News Another Digital Strike on Aap Banned: Giving another major blow to China, the Indian government has banned 47 more Chinese apps. India has taken this step after a ban on 59 Chinese apps last month.


Web Title: Breaking News aap banned Indian government digital strike banned 47 more Chinese apps

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे