भारत में कोरोना वायरस से 480 लोगों की मौत, कोविड-19 केसों की संख्या 14300 पार, बीते 24 घंटे में 991 नए मामले

By निखिल वर्मा | Published: April 18, 2020 09:18 AM2020-04-18T09:18:14+5:302020-04-18T11:15:45+5:30

दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 22.5 लाख मामले सामने आ चुके है और 1.54 लाख लोगों की मौत हुई है.

Breaking News: 480 people died of Corona virus in India, Kovid-19 cases crossed 14300, 991 new cases in last 24 hours | भारत में कोरोना वायरस से 480 लोगों की मौत, कोविड-19 केसों की संख्या 14300 पार, बीते 24 घंटे में 991 नए मामले

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsलुधियाना में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत, पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामलेगुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1,099 हुई, पांच और लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 14,378  व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 480 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11906 हैं और 1991 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं। बीते 24 घंटे में 43 मौतें हुई हैं जबकि 991 नए केस मिले हैं।

महाराष्ट्र में हुई 201 लोगों की मौत

संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 480 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 201 लोगों की मौत हुई। उसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 पर और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई। संक्रमण से तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 14-14 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 1707 हुए

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नये मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को कुल मामले बढ़ कर 1707 पहुंच गये। वहीं, चार और लोगों की मौत होने के साथ मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 42 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मालवीय नगर और जहांगीरपुरी सहित विभिन्न इलाकों को निषिद्ध क्षेत्र में शामिल किये जाने के साथ इन इलाकों की संख्या बढ़ कर 68 हो गई। दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी बी एम मिश्रा ने बताया कि संगम विहार में एक स्थान को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

भारतीय नौसेना के 20 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई में भारतीय नौसेना के कम से कम 20 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये नौसैन्य कर्मी पश्चिमी नौसैन्य कमान की साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे का हिस्सा थे। सूत्रों ने बताया कि सभी का मुंबई के एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय नौसेना से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिली है। शुरुआत में एक नौसैन्य अधिकारी इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था और बाद में अधिकारियों ने उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच का आदेश दिया था।

 

Web Title: Breaking News: 480 people died of Corona virus in India, Kovid-19 cases crossed 14300, 991 new cases in last 24 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे