Bihar Head Master Bharti 2022: BPSC हेड मास्टर्स के लिए निकली बंपर नौकरियां, कुल 6 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, जानें आवेदन की आखिरी तारीख-प्रक्रिया

By आजाद खान | Published: March 6, 2022 09:42 AM2022-03-06T09:42:42+5:302022-03-06T11:04:04+5:30

BPSC Head Master Bharti 2022 के आवेदन के लिए प्रक्रिया 05 मार्च से शुरू हो गई है। अप्लाई करने के लिए आप onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

BPSC Head Master Bharti 2022 Bumper jobs for Head Masters in Bihar total 6 thousand posts recruited know application last date process | Bihar Head Master Bharti 2022: BPSC हेड मास्टर्स के लिए निकली बंपर नौकरियां, कुल 6 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, जानें आवेदन की आखिरी तारीख-प्रक्रिया

Bihar Head Master Bharti 2022: BPSC हेड मास्टर्स के लिए निकली बंपर नौकरियां, कुल 6 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, जानें आवेदन की आखिरी तारीख-प्रक्रिया

HighlightsBPSC ने हेड मास्टर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 6439 पदों को भरा जाएगा। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए आप https://onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

BPSC Head Master Bharti 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड मास्टर्स के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 6439 पदों को भरा जाएगा। BPSC के हेड मास्टर्स पद में अप्लाई करने के लिए आपके पास पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और एजुकेशन डिग्री होना जरूरी है। इसमें अप्लाई करने की प्रक्रिया कल यानी 05 मार्च से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 28 मार्च 2022 है। इस भर्ती के बारे में यदि आप ज्यादा जानने चाहते हैं तो ऐसे में आप आधिकारिक वेबसाइट https://onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां पा सकते हैं। 

BPSC Head Master Bharti 2022: ऐसे होगा पदों का बटवारा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के इस भर्ती के जरिए उम्मीदवार बिहार के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नौकरी पाएंगे। इस भर्ती के लिए कुल 6439 खाली पदों को भरा जाएगा जिसमें सामान्य के लिए 2571, ईडब्ल्यूएस के 639, ओबीसी 769, ईबीसी 1157, ई.पू. महिला 192, अनुसूचित जाति के 1027 और एसटी के 66 पद देने की बात कही गई है। आपको बता दें कि आवेदन जमा करने के बाद रिटेन एग्जाम होगा। 


BPSC Head Master Bharti 2022:  क्या है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को बताए गए निर्धारित आवेदन शुल्‍क को जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए फीस सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य के आवेदकों के लिए 750 रूपए हैं, वहीं एससी/एसटी/पीएच के लिए शुल्‍क 200 रूपए निर्धारित किए गए हैं। महिला उम्मीदवारों (बिहार डोम.) के लिए यह फीस भी 200 रूपए तय की गई है। 

BPSC Head Master Bharti 2022: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के हेड मास्टर्स पद के लिए अप्लाई करना बहुत ही आसान है। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1.  इसके लिए सबसे पहले आप बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट 
               (Official Webiste) https://onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 
स्टेप 2. फिर होमपेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक मिलेगा। 
स्टेप 3. उम्मीदवार को उस लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना विवरण भरना होगा। 
स्टेप 4.  इसके बाद आप अपना आवेदन सबमिट कर दें। 
स्टेप 5. अंत में आवेदन जमा होने के बाद उसका एक प्रिंट आउट ले लें ताकि आप इसे बाद में भी इस्तेमाल कर सकें। 
 

Web Title: BPSC Head Master Bharti 2022 Bumper jobs for Head Masters in Bihar total 6 thousand posts recruited know application last date process

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे