लाइव न्यूज़ :

आगरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश बदन सिंह मारा गया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:40 IST

Open in App

आगरा. 22 जुलाई आगरा पुलिस की बुधवार देर रात जगनेर के कछपुरा गांव में चंबल के कुख्यात बदन सिंह गिरोह से मुठभेड़ हो गयी जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह और उसका एक साथी मारा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि बुधवार देर रात जगनेर थाने के प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम गश्त कर रही थी तभी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुकी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीछा करने पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल जंगल की ओर मोड़ दी और गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें बदन सिंह और उसका साथी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को एसएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान आगरा के एसएसपी और अन्य अधिकारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी।

गौरतलब है कि हाल में बदन सिंह गिरोह ने आगरा के वरिष्ठ सर्जन उमाकांत गुप्ता का अपहरण किया था और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हालांकि आगरा पुलिस ने धौलपुर पुलिस की मदद से डॉ. गुप्ता को छुड़ा लिया था। पुलिस ने बदन सिंह पर एक लाख रुपये और उसके चार साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस