सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री, अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Published: July 31, 2021 02:16 AM2021-07-31T02:16:57+5:302021-07-31T02:16:57+5:30

Border dispute: Mizoram Police registers FIR against Assam CM, officials | सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री, अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री, अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

आइजोल, 30 जुलाई मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Border dispute: Mizoram Police registers FIR against Assam CM, officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे