केरल के कन्नूर स्थित एक घर में बम विस्फोट, बुरी तरह घायल हुआ एक शख्स, पुलिस ने कहा- घर में कई और बम की संभावना

By अनिल शर्मा | Published: January 13, 2023 01:21 PM2023-01-13T13:21:07+5:302023-01-13T13:27:20+5:30

मत्तन्नूर पुलिस के मुताबिक, बम आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर फटा। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

Bomb blast in a house in Kannur Kerala one person badly injured police said | केरल के कन्नूर स्थित एक घर में बम विस्फोट, बुरी तरह घायल हुआ एक शख्स, पुलिस ने कहा- घर में कई और बम की संभावना

केरल के कन्नूर स्थित एक घर में बम विस्फोट, बुरी तरह घायल हुआ एक शख्स, पुलिस ने कहा- घर में कई और बम की संभावना

Highlights घटना गुरुवार को थालास्सेरी लोटस टॉकीज के पास स्थित उसके घर पर हुई।घायल व्यक्ति की पहचान जितिन नादम्मल के रूप में हुई है।

कन्नूर: केरल के कन्नूर जिले में अपने घर में बम विस्फोट के बाद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यह घटना गुरुवार को थालास्सेरी लोटस टॉकीज के पास स्थित उसके घर पर थालास्सेरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

घायल व्यक्ति की पहचान जितिन नादम्मल के रूप में हुई है, जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे कन्नूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। शहर के पुलिस आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि घर में एक से अधिक बम होने की संभावना अधिक है और आगे की जानकारी जल्द ही पता चल जाएगी।

मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले, पिछले साल सितंबर में कन्नूर के चवासेरी में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता के घर के सामने एक बम विस्फोट हुआ था।

मत्तन्नूर पुलिस के मुताबिक, बम आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर फटा। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं डॉग स्क्वायड ने भी मौके का मुआयना किया।

Web Title: Bomb blast in a house in Kannur Kerala one person badly injured police said

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल