लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में धमाका, दो वकील घायल, तीन जिंदा बम बरामद 

By रामदीप मिश्रा | Published: February 13, 2020 12:52 PM2020-02-13T12:52:14+5:302020-02-13T15:18:08+5:30

लखनऊः बम धमाके की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर में पहुंचा है, जहां उसे जांच के दौरान तीन देसी बम मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह हमला वकील संजीव लोधी पर किया गया है।

bomb bast in Lucknow's Wazirganj court, many lawyers injured | लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में धमाका, दो वकील घायल, तीन जिंदा बम बरामद 

लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में एक देसी बम से धमाके के बाद अफरा-तफरी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में एक देसी बम धमाका किया गया है, जिसमें दो वकीलों के घायल होने की सूचना है। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि तीन जिंदा बरामद किए गए हैं। ये  जानलेवा हमला लखनऊ बार एसोशिएसन के एक पदाधिकारी के ऊपर किया गया।

बम धमाके की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर में पहुंचा है, जहां उसे जांच के दौरान तीन देसी बम मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह हमला वकील संजीव लोधी पर किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। संजीव लोधी ने आरोप लगाया है कि दूसरे वकील जीतू यादव का इस घटना के पीछे हाथ है।

हमले में वकील संजीव लोधी बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस इसे दो गुटों के बीच टकराव का मामला कह रही है। वहीं, घायल हुए वकीलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की वहस से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस तलाश कर रही है कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं। पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 


इस बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने कहा, 'मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने की मांग की है।' 

इधर, एक और दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश में घटित हुई है, जिसमें राज्य के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई है। इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने गुरुवार को बताया कि फिरोजाबाद सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब दस बजे फिरोजाबाद के नगला खानगर थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध किये जाने के निर्देश दिए हैं। 

Web Title: bomb bast in Lucknow's Wazirganj court, many lawyers injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे