BMC polls 2022: बीएमसी की 227 सीट में से 150 सीट जीतने का लक्ष्य, शाह ने कहा-ठाकरे नीत शिवसेना को घरेलू मैदान पर ‘‘गहरा घाव’’ देंगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 6, 2022 02:19 PM2022-09-06T14:19:35+5:302022-09-06T14:21:05+5:30

BMC polls 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी बीएमसी चुनावों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले भाजपा और शिवसेना समूह के बीच गठबंधन के लिए 150 सीटों का लक्ष्य रखा है।

BMC polls 2022 Amit Shah win 150 out 227 BMC seats Amit Shah says Uddhav Thackeray-led Shiv Sena will be given deep wound home ground | BMC polls 2022: बीएमसी की 227 सीट में से 150 सीट जीतने का लक्ष्य, शाह ने कहा-ठाकरे नीत शिवसेना को घरेलू मैदान पर ‘‘गहरा घाव’’ देंगे

शिवसेना को कभी भी सीएम पद का वादा नहीं किया था और "सत्ता के लिए" भाजपा को धोखा देने का आरोप लगाया। (file photo)

Highlightsमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह को "उद्धव पार्टी" करार दिया। बीएमसी चुनावों को लेकर भाजपा सांसदों, विधायकों, एमएलसी और नगरसेवकों के साथ बैठक की।शिवसेना को कभी भी सीएम पद का वादा नहीं किया था और "सत्ता के लिए" भाजपा को धोखा देने का आरोप लगाया।

मुंबईः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पर हमला किया। शाह ने कहा कि वह शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा गठबंधन के लिए बीएमसी की 227 सीट में से 150 सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा, "अब यह निश्चित है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निकाय चुनाव जीतेगी।"

शाह ने शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को "असली शिवसेना" बताया और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह को "उद्धव पार्टी" करार दिया। भाजपा बीएमसी चुनाव जीतेगी। शाह ने आगामी बीएमसी चुनावों को लेकर भाजपा सांसदों, विधायकों, एमएलसी और नगरसेवकों के साथ बैठक की।

बीएमसी चुनाव की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस साल नवंबर तक होने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि शाह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने राज्य में 2019 के विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना को कभी भी सीएम पद का वादा नहीं किया था और "सत्ता के लिए" भाजपा को धोखा देने का आरोप लगाया।

मुंबई नगर निकाय चुनाव का बिगुल फूंकते हुए शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को उसके घरेलू मैदान पर ‘‘गहरा घाव’’ देने को कहा। ठाकरे की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस के नाम पर 2019 के चुनाव में वोट मांगने के बावजूद शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने के लिए हर चीज से समझौता किया।

शिवसेना लगभग 30 वर्षों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका पर शासन कर रही है। वर्तमान में, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) एक प्रशासक द्वारा चलाई जा रही है क्योंकि नगर निकाय का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है और चुनाव की प्रतीक्षा है। यदि आप किसी व्यक्ति को किसी भी स्थान पर मारते हैं, तो यह दुख देता है। जब आप किसी व्यक्ति को उसके घरेलू मैदान पर मारते हैं तो दर्द और गहरा होता है। अब यह समय शिवसेना को गहरा घाव देने का है।

लोकसभा चुनाव: नड्डा, शाह की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में उन 144 लोकसभा सीट को जीतने की रणनीति तैयार की जाएगी जिनपर भाजपा पिछले चुनाव में मामूली अंतर से चूक गई थी।

इनमें वे निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा दूसरे या तीसरे स्थान पर रही थी या जिन पर उसने कभी जीत दर्ज की ही नहीं है। इन सीटों को समूहों में बांटा गया था और प्रत्येक समूह का प्रमुख एक केंद्रीय मंत्री को नियुक्त किया गया था।

मंत्रियों के एक और समूह को पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के इन निर्वाचन क्षेत्रों के भीतर सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने तथा राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा गया था। उन्हें संभावित उम्मीदवारों की पहचान करने का भी काम सौंपा गया था।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने जा रही इस बैठक में पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक के दौरान मंत्री इन निर्वाचन क्षेत्रों पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया है और चुनावी रूप से महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति का विश्लेषण किया और 2024 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों की पहचान की। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने इन निर्वाचन क्षेत्रों पर एक विस्तृत खाका तैयार किया है, जिसमें धर्म, जाति, भौगोलिक क्षेत्र, मतदाताओं का झुकाव और इसके पीछे के कारणों की जानकारी शामिल है।

Web Title: BMC polls 2022 Amit Shah win 150 out 227 BMC seats Amit Shah says Uddhav Thackeray-led Shiv Sena will be given deep wound home ground

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे