पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर बदले नरेश टिकैत के बोल, वीडियो में देखें अब क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Published: April 26, 2022 01:43 PM2022-04-26T13:43:52+5:302022-04-26T13:48:01+5:30

पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में पिछले महीने ही चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमें से चार राज्यों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। ऐसे में अब भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का भाजपा द्वारा चार राज्यों में सरकार बनाने को लेकर बयान सामने आया है।

BKU chief Naresh Tikait says people are inclined towards BJP | पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर बदले नरेश टिकैत के बोल, वीडियो में देखें अब क्या कहा

पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर बदले नरेश टिकैत के बोल, वीडियो में देखें अब क्या कहा

Highlightsनरेश टिकैत का कहना है कि लोगों का झुकाव भाजपा की ओर है।इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि लोग जहां भी वोट डालना चाहते हैं, वो कर सकते हैं।

लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान आंदोलन के बावजूद चार राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि लोगों का झुकाव भाजपा की ओर है। इसमें हम क्या करें। ये उनकी मर्जी है कि वो जहां भी वोट डालना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। न हम इससे खुश हैं और न ही दुखी। यह एक स्वतंत्र देश है। 

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने टिकैत का एक वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में नरेश टिकैत कहते हुए दिखे कि मैं अपने पदाधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वे धरने पर न बैठें और समय बर्बाद न करें। इससे कोई फायदा नहीं होगा। तुच्छ मामलों पर सड़कों को जाम करने के बजाय जिला प्रशासन के साथ बैठें और चर्चा करें। हम अनुशासन लाने पर ध्यान देंगे। किसानों का मुद्दा छोटा है, इतना बड़ा नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नरेश टिकैत सोमवार को उत्तराखंड जा रहे थे। इस दौरान वो रात को रामपुर में रुके। 

भारतीय किसान यूनियन कार्यालय जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में किसानों ने टिकैत के अचानक पहुंचने पर उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए टिकैत रामपुर से गुजरते हुए जा रहे थे, इसलिए वो वहां रुक गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं से भाकियू नेता की मुलाकात हुई। बता दें कि चुनाव के समय टिकैत के सुर बदले हुए थे। 

Web Title: BKU chief Naresh Tikait says people are inclined towards BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे