Nupur Sharma: 'लापता' हो गईं नूपुर शर्मा, दिल्ली में मुंबई पुलिस कर रही है तलाश

By रुस्तम राणा | Published: June 17, 2022 05:18 PM2022-06-17T17:18:52+5:302022-06-17T20:58:42+5:30

महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के पास नूपुर शर्मा को गिरफ़्तार करने पर्याप्त सबूत हैं।

BJP's Nupur Sharma Untraceable, Mumbai Cops On Lookout In Delhi | Nupur Sharma: 'लापता' हो गईं नूपुर शर्मा, दिल्ली में मुंबई पुलिस कर रही है तलाश

Nupur Sharma: 'लापता' हो गईं नूपुर शर्मा, दिल्ली में मुंबई पुलिस कर रही है तलाश

Highlightsपिछले 5 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले है मुंबई पुलिस की एक टीममुंबई पुलिस को नहीं चल रहा है नूपुर शर्मा का पता: सूत्र

नई दिल्ली: टिप्पणी विवाद मामले में नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस दिल्ली में तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा 'लापता' हो गई हैं। मुंबई पुलिस उनकी लोकेशन को ट्रेस नहीं कर पा रही है। महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के पास नूपुर शर्मा को गिरफ़्तार करने पर्याप्त सबूत हैं।

पिछले 5 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले है मुंबई पुलिस की एक टीम

वहीं, नूपुर की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की टीम पिछले 5 दिनों से दिल्ली में है। बता दें कि एक समाचार चैनल की बहस के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुईं थीं। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने 28 मई को दिल्ली की रहने वाली नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक मुस्लिम संगठन, रज़ा अकादमी के संयुक्त सचिव, इरफ़ान शेख की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मुंबई पुलिस को नहीं चल रहा है नूपुर शर्मा का पता

सूत्रों ने कहा कि मुंबई पुलिस की एक टीम जो शर्मा से पूछताछ करने के लिए दिल्ली में है, लेकिन पुलिस को वह अब तक नहीं मिल पाई हैं। उनका पता नहीं चल रहा है। वहीं शर्मा के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी एफआईआर दर्ज की गई है। टीएमसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव अबुल सोहेल की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोलकाता पुलिस ने उन्हें 20 जून को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। 

दिल्ली में भी एफआईआर की गई है दर्ज

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर ईरान, इराक, कुवैत, कतर और सऊदी अरब सहित कम से कम 15 देशों से उग्र प्रतिक्रियाएं और आधिकारिक विरोध प्रदर्शन हुए थे। भारत में भी इसको लेकर कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले थे। 

Web Title: BJP's Nupur Sharma Untraceable, Mumbai Cops On Lookout In Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे