भाजपा के विधान पार्षद ने ठाणे निगम से घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की

By भाषा | Published: April 2, 2021 06:50 PM2021-04-02T18:50:49+5:302021-04-02T18:50:49+5:30

BJP's Legislative Councilor demanded Thane Corporation to conduct door-to-door vaccination campaign | भाजपा के विधान पार्षद ने ठाणे निगम से घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की

भाजपा के विधान पार्षद ने ठाणे निगम से घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की

ठाणे, दो अप्रैल भाजपा के विधान पार्षद निरंजन दवखरे ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम से कोविड-19 के खिलाफ घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाने का शुक्रवार को अनुरोध किया।

ठाणे नगर निगम आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा को एक ज्ञापन में विधान पार्षद ने कहा कि शहर की कुल आबादी करीब 25 लाख है और अब तक केवल 1.25 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।

भाजपा की ठाणे इकाई के शहर-जिला प्रमुख दवखरे ने कहा कि ठाणे नगर निगम को प्राथमिकता के आधार पर घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए।

विधान पार्षद ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक हैं और उन्हें टीके की खुराक लेने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है इसलिए घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाना ठीक रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's Legislative Councilor demanded Thane Corporation to conduct door-to-door vaccination campaign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे