भाजपा महिला प्रकोष्ठ ने महाराष्ट्र सरकार से राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद भरने की मांग की

By भाषा | Published: August 27, 2021 04:41 PM2021-08-27T16:41:57+5:302021-08-27T16:41:57+5:30

BJP Women's Cell demands Maharashtra Government to fill up the post of State Women's Commission | भाजपा महिला प्रकोष्ठ ने महाराष्ट्र सरकार से राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद भरने की मांग की

भाजपा महिला प्रकोष्ठ ने महाराष्ट्र सरकार से राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद भरने की मांग की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे सरकार पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति न कर महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सविता कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।कुलकर्णी ने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि जब मुंबई, नागपुर, पालघर और सोलापुर में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध हो रहे हैं, तब राज्य सरकार बदले की राजनीति करने में लगी हुई है।भाजपा नेता ने कहा, "यह सरकार पिछले 18 महीनों से सत्ता में है। लेकिन फिर भी उसने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद खाली रखा है।" भाजपा नेता ने मांग की कि सरकार को आयोग के अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति करने में तेजी लानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP Women's Cell demands Maharashtra Government to fill up the post of State Women's Commission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :State Women's Commission