दिल्ली: गंभीर और मनोज तिवारी की शानदार जीत, शीला दीक्षित ने कहा- परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था

By भाषा | Published: May 24, 2019 02:49 AM2019-05-24T02:49:22+5:302019-05-24T02:49:22+5:30

शीला दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को बधाई भी दी। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

BJP Win all seven seat in delhi lok sabha seat Sheila Dikshit says Very Disappointing, We Should Have Won | दिल्ली: गंभीर और मनोज तिवारी की शानदार जीत, शीला दीक्षित ने कहा- परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था

दिल्ली: गंभीर और मनोज तिवारी की शानदार जीत, शीला दीक्षित ने कहा- परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था

Highlights 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है।भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली सीट से विजेता बनकर उभरे हैं, वहीं उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी भी अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे। गंभीर ने इस बार के लोकसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 मतों के अंतर से हराया जबकि आप की आतिशी तीसरे स्थान पर रहीं। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3,66,102 मतों से हराया, वहीं आप के दिलीप पांडे तीसरे स्थान पर रहे। 

परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था: शीला दीक्षित

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार स्वीकार की और हार को ‘‘बहुत निराशाजनक’’ बताया।

शीला दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को बधाई भी दी। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। अंतिम परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

शीला ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘यह बहुत निराशाजनक है, हमें जीतना चाहिए था।’’ शीला ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वह भाजपा के मनोज तिवारी के मुकाबले हार गईं। उन्होंने संतोष जताया कि कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर आम आदमी पार्टी को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। कांग्रेसी नेता ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के नेता आगामी दिनों में बैठक करके पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

भाजपा ने 272 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और वह अन्य 31 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद घोषित किये गये 458 सीटों के परिणामों में से 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है। भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी। (ये 24 मई रात 2.32AM तक के आकड़े हैं) 

Web Title: BJP Win all seven seat in delhi lok sabha seat Sheila Dikshit says Very Disappointing, We Should Have Won



Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.