अगले विधानसभा चुनाव में 10 और सीटें जीतेगी भाजपा : तिवारी

By भाषा | Published: November 16, 2020 05:06 PM2020-11-16T17:06:31+5:302020-11-16T17:06:31+5:30

BJP will win 10 more seats in next assembly election: Tiwari | अगले विधानसभा चुनाव में 10 और सीटें जीतेगी भाजपा : तिवारी

अगले विधानसभा चुनाव में 10 और सीटें जीतेगी भाजपा : तिवारी

मिर्जापुर (उप्र), 16 नवंबर दिल्ली की भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ही जनादेश मिलने का दावा किया है।

तिवारी ने विंध्याचल मंदिर में सोमवार को दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली भाजपा को अगले चुनाव में 10 और सीटें मिलेंगी।

बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि इस चुनाव के नतीजों से साबित होता है कि लोग भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will win 10 more seats in next assembly election: Tiwari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे