2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति 2014 के मुकाबले कमजोर हो सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी इसबार बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रह सकती है। हालांकि वो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। ये दावा है हाल में लॉन्च हुए 'नेता ऐप' द्वारा किए गए सर्वे का। सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों की मदद की जरूरत पडे़गी। ऐप का दावा है कि इस सर्वे में 2 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया है।
नेता ऐप को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। इसमें देशभर के सभी सांसदों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड मिलेगा। आप भी अपने हिसाब से नेताओं की रेटिंग कर सकते हैं। इस ऐप के ताजा सर्वे में दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिंदी पट्टी में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है वहीं पश्चिम बंगाल में उसे कुछ सीटों का फायदा हो सकता है। हालांकि कांग्रेस पार्टी को कुछ सीटों का फायदा मिल रहा है।
नेता ऐप के सर्वे में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें?
भाजपा-215
कांग्रेस-108
टीएमसी-26
द्रमुक-20
सपा-14
बसपा-12
तेदेपा- 12
वाईएसआर-12
शिवसेना-12
मकापा-10
अन्नाद्रमुक-9
बीजेडी-9
जदयू-9
टीआरएस-9
राकांपा-9
राजद-8
लोजपा-4
आप-3
आईएनएलडी-3
भाकपा-3
अकाली दल-3
अन्य-24