लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के इशारे पर लॉ कमीशन से मुलाकात करेंगे BJP नेता, एक साथ होंगे लोकसभा-विधानसभा चुनाव!

By स्वाति सिंह | Updated: August 13, 2018 11:57 IST

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी के साथ-साथ बीजेपी नेता विनय सहस्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी भी इस मुलाकात में शामिल होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: एक साथ चुनाव कराए जाने के मुद्दे को लेकर सोमावर बीजेपी लॉ कमीशन से मुलाकात करेगी। बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी के साथ-साथ बीजेपी नेता विनय सहस्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी भी इस मुलाकात में शामिल होंगे। यह सभी नेता लॉ कमीशन के चेयरमैन जस्‍टिस बीएस चौहान से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक साथ चुनाव कराने के प्रबल समर्थक हैं। सोमवार को हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक इंटरव्यू के दौरान कहा। पीएम मोदी ने कहा 'मेरा अनुभव बताता है लगातर होने वालेक चुनाव से से सरकारी कामकाज में और विकास प्रभावित होता है।  चुनाव बहुत ही खर्चीला होता है।  लगातर चुनाव से सीमित संसाधन वाले देश की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है।  इसलिए अगर ऐसा फैसला होता है तो मैं उसका स्वागत करता हूं।'

खबरों कांग्रेस ने एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव की परिकल्पना के खिलाफ असहमति जता रहे हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल और सिंघवी ने लॉ कमीशन से कहा था कि एक साथ चुनाव भारतीय संघवाद की भावना के खिलाफ है।

गौरतलब है कि इस साल तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं 2019 के शुरूआत में ही लोकसभा चुनाव हैं।  इसी बीच बीजेपी राज्यसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग कर रही है। उनका कहना है कि 2018 में होने वाले आगामी चुनावों को रोक कर इन्हें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही कराया जाए। 

बता दें कि इस मुद्दे को लेकर बीजेपी काफी दिनों से अपील कर रही है। यहां तक कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बजट सत्र के दौरान इसका जिक्र किया था।  सदन में संबोधित करते दौरान कहा था कि बार-बार होने वाले चुनाव से अधिकारियों को चुनावों में हाथ बंटाना पड़ता है जिसके कारण विकास की रफ्तार में बाधा आती है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए