लाइव न्यूज़ :

BJP की ओर से ऐलान, बंगाल में आगामी चुनावों में अर्जुन की तरह काम करेगी पार्टी

By भाषा | Updated: September 16, 2018 00:11 IST

भारतीय जनता पार्टी महाभारत ग्रंथ से प्रेरणा ले रही है जहां उसके अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी राज्य के अधिकतर सीटों पर जीतने के लिए महायोद्धा अर्जुन की भूमिका में है।

Open in App

कोलकाता, 16 सितम्बर।  भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बजा दिया है। ऐसे में राज्य में भारतीय जनता पार्टी महाभारत ग्रंथ से प्रेरणा ले रही है जहां उसके अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी राज्य के अधिकतर सीटों पर जीतने के लिए महायोद्धा अर्जुन की भूमिका में है।

घोष ने कहा कि पार्टी ने 2019 के आम चुनावों और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को शीर्ष प्राथमिकता दी है और अर्जुन की तरह जीत की भावना के साथ इसने राज्य में लोकसभा की 25 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने पार्टी की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन कहा कि पार्टी ने दोनों चुनावों को शीर्ष प्राथमिकता दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के सभी संगठनों से कहा गया है कि दुर्गापूजा से पहले सभी आवंटित कार्यों को पूरा कर लें। 

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बैठक में आगामी आम चुनाव में राजनीतिक विरोधियों से लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई, साथ ही जमीनी स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आकलन किया गया और इसे मजबूत करने पर जोर दिया गया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह