Highlightsमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी 75 पार हो चुके नेताओं को टिकट नहीं देने का मन बना चुकी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बीसी खंडूरी जैसे वयोवृद्ध नेताओं को भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिया गया है।
बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर 184 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बीसी खंडूरी जैसे वयोवृद्ध नेताओं को भाजपा द्वारा उनकी लोकसभा सीटों से टिकट नहीं दिये जाने से ऐसा लगता है कि पार्टी ने चुनावी राजनीति से अपने कई पुराने दिग्गजों को दूर रखने का फैसला कर लिया है। पार्टी नेतृत्व के ऐसे कदम की संभावना के मद्देनजर कलराज मिश्र और भगत सिंह कोशियारी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।
पार्टी के एक अन्य वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी, जो 2014 में कानपुर से जीते थे, का राजनीतिक भाग्य अनिश्चित है क्योंकि पार्टी ने गुरुवार को जारी पहली सूची में इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी 75 पार हो चुके नेताओं को टिकट नहीं देने का मन बना चुकी है। हालांकि 76 साल के कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शिमोगा सीट से फिर से प्रत्याशी बनाया गया है।
75 पार वाले इन 9 नेताओं का कट सकता है टिकट
लालकृष्ण आडवाणी-91 वर्षीय आडवाणी 1998 से गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव जीतते आ रहे थे। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह अब इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
मुरली मनोहर जोशी- 85 वर्षीय जोशी ने पिछले लोकसभा चुनाव में कानपुर संसदीय सीट से जीत हासिल की थी। बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। लेकिन कानपुर सीट पर असमंजस बरकरार है।
बीसी खंडूरी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस खंडूरी (84 वर्षीय) ने पहले ही चुनाव लड़ने के मना कर दिया था। उत्तराखंड के गढ़वाल सीट से सांसद खंडूरी के बेटे ने हाल में ही कांग्रेस ज्वाइन किया है।
भगत सिंह कोश्यारी-76 वर्षीय कोश्यारी वर्तमान में नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद हैं। इस बार पार्टी ने अजय भट्ट को यहां से उम्मीदवार बनाया है।
शांता कुमार- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (84 वर्षीय) कांगड़ा संसदीय सीट से सांसद हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार वो चुनाव लड़ने की बजाय चुनाव लड़वाएंगे।
कलराज मिश्रा- 77 वर्षीय कलराज मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद हैं। उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।
सुमित्रा महाजन- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन अगले महीने 75 साल की हो जाएंगी। वो इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
करिया मुंडा-82 वर्षीय करिया मुंडा लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। वर्तमान में वह झारखंड के खूंटी लोकसभा संसदीय सीट से सांसद हैं।
हुकुमदेव नारायण यादव- 79 वर्षीय यादव वर्तमान में बिहार के मधुबनी लोकसभा संसदीय सीट से सांसद हैं।
Web Title: BJP veterans LK Advani BC Khanduri not in Lok Sabha 2019 candidate list
Get the latest
Election News,
Key Candidates,
Key Constituencies live updates and
Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on
www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on
Gujarat Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on
www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/gujarat. Know more about
Gandhinagar Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list,
Previous Winners,
Live Updates,
Election Results,
Live Counting, polling booths on
www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/gujarat/gandhinagar/