राजस्थान में भाजपा बहुत मजबूत: सीटी रवि

By भाषा | Published: July 21, 2021 09:57 PM2021-07-21T21:57:52+5:302021-07-21T21:57:52+5:30

BJP very strong in Rajasthan: CT Ravi | राजस्थान में भाजपा बहुत मजबूत: सीटी रवि

राजस्थान में भाजपा बहुत मजबूत: सीटी रवि

जयपुर, 21 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में भाजपा बहुत मजबूत है और अगर राज्य में विधानसभा चुनाव हो जायें तो हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना लेंगे।

संगठनात्मक यात्रा पर राजस्थान आए रवि ने यहां मीडिया से कहा,‘‘मैंने मतदान केंद्र, मंडल एवं जिला बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर जमीनी हकीकत जानी, जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा यहां बहुत मजबूत हो चुकी है, अगर आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो जायें तो पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में मजबूती से खड़ी हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, लंबित भर्तियां, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, महिला-बहन बेटियों एवं दलितों पर बढ़ते अत्याचार इत्यादि गहलोत सरकार के शासन की बड़ी विफलता का प्रमाण हैं।

रवि ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए राजस्थान में भाजपा जनहित के मुद्दों पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP very strong in Rajasthan: CT Ravi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे