लाइव न्यूज़ :

मैं दिल्ली अंडर गारमेंट्स खरीदने गया था, झारखंड सीएम के छोटे भाई बसंत सोरेन के बयान पर मचा घमासान, भाजपा ने घेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2022 08:18 IST

बसंत सोरेन के वायरल बयान पर भाजपा ने उनपर तंज कसा है। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने ट्विट कर कहा कि, ''जब दुमका की आदिवासी बेटी और बहन की हत्या होती है तो वहां के विधायक परिवारों से मिलने की बजाए दिल्ली में अंडर गारमेंट्स खरीदने में मशगूल थे।''

Open in App
ठळक मुद्देबसंद सोरेन के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल पर वायरल हो गया है।बसंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे पुत्र हैं।

रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सत्ता जाने की अटकलों एवं सियासी उथल-पुथल के बीच उनके भाई व दुमका से विधायक बसंत सोरेन ने यह विवादित बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है कि वह ‘अंतःवस्त्र’ खरीदने दिल्ली गये थे। 

दिल्ली यात्रा को लेकर जब पत्रकारों ने बसंत सोरेन से पूछा कि अभी आप कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे, क्या कोई खास वजह थी? इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अंडरगारमेंट्स (अंत:वस्त्र) खत्म हो गए थे, इसलिए उन्हें खरीदने मैं दिल्ली गया था।’’ उनके इस विवादित बयान का वीडियो सोशल पर वायरल हो गया है, हालांकि उसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। 

बसंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे पुत्र हैं। पिछले दिनों उनके विधानसभा क्षेत्र दुमका में दो अलग-अलग वारदातों में दो किशोरियों की हत्या को लेकर विपक्ष हमलावर है। इन घटनाओं के बाद उन्होंने बुधवार को अपने विधानसभा का दौरा किया था। बसंत दोनों किशोरियों के परिवारवालों से मुलाकात भी की।

उधर, बसंत सोरेन के वायरल बयान पर भाजपा ने उनपर तंज कसा है। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने ट्विट कर कहा कि, ''जब दुमका की आदिवासी बेटी और बहन की हत्या होती है तो वहां के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के प्यारे भाई बसंत सोरेन जी उन परिवारों से मिलने की बजाए दिल्ली में अंडर गारमेंट्स खरीदने में मशगूल थे।''

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए