अयोध्या में राममंदिर बनाने में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए हैं!

By भाषा | Published: January 18, 2019 06:14 PM2019-01-18T18:14:40+5:302019-01-18T18:14:40+5:30

बीजेपी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ‘राममंदिर की राह में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए हैं। यदि अदालत में (राममंदिर मामले में चल रहे मुकदमे पर) चर्चा शुरू हो जाता, तो अब तक मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया होता।’’

BJP swatantra dev singh says only congress party create problem to make ram temple | अयोध्या में राममंदिर बनाने में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए हैं!

अयोध्या में राममंदिर बनाने में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए हैं!

 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के मध्य प्रदेश मामलों के प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण में हो रही देरी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए शुक्रवार को कहा कि राममंदिर बनाने में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए है।

एक सवाल के जवाब में स्वतंत्रदेव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राममंदिर की राह में संकट केवल कांग्रेसी ही बने हुए हैं। यदि अदालत में (राममंदिर मामले में चल रहे मुकदमे पर) चर्चा शुरू हो जाता, तो अब तक मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया होता।’’ वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए अपनी पार्टी की रणनीति तैयार करने को लेकर भोपाल के दौरे पर आये हुए थे।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा मुद्दा सबका विकास होगा।

स्वतंत्रदेव ने दावा किया कि भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीतेगी। वर्तमान में इन 29 सीटों में से भाजपा के पास 26 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं।

Web Title: BJP swatantra dev singh says only congress party create problem to make ram temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे