लाइव न्यूज़ :

तमंचे पर डिस्को करने वाले विधायक को बीजेपी ने किया पार्टी से निष्कासित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 11:38 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विधायक तीन पिस्तौल और एक रायफल के साथ फ़िल्मी गाने पर डांस करते हुए दिखे थे. उनके हाथ में शराब की ग्लास भी थी.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया में थू-थू होने के बाद अब पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है.अमित शाह के निर्देश पर विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उत्तराखंड के रुड़की से बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन तमंचे के साथ नाचते हुए दिखे थे.

सोशल मीडिया में थू-थू होने के बाद अब पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. 

प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विधायक तीन पिस्तौल और एक रायफल के साथ फ़िल्मी गाने पर डांस करते हुए दिखे थे. उनके हाथ में शराब की ग्लास भी थी. 

विधायक ने अपनी सफाई में कहा था कि नशे में होने के कारण उन्होंने गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया था और साथ ही गलत भाषा का इस्तेमाल करने के लिए खेद प्रकट किया था. 

भाजपा विधायक का कहना है कि उनके पास उस वक्त मौजूद सभी बंदूकों का लाइसेंस है और उसमें कोई गोली नहीं थी. विधायक का कहना था कि बंदूकों के साथ नाचना कोई गलत बात नहीं है. वे बचपन से ही बदूकों से खेलते आये हैं.  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्डअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है