लाइव न्यूज़ :

शहीद पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को बीजेपी ने बताया निजी विचार, पार्टी ने हेमंत करकरे को हमेशा शहीद माना

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2019 18:29 IST

कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की, मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की और कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई करें।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं।साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगा।''

भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे पर निशाना साधा था। जिस पर बीजेपी की ओर अधिकारिक बयान आया है। बीजेपी ने पत्र जारी कर अधिकारिक बयान दिया है। पत्र में लिखा है साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बयान निजी है। पार्टी ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद का दर्जा दिया है। 

पत्र भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। जिसमें लिखा है...

''भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय श्री हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बीजेपी ने हमेशा उन्हें शहीद माना है। जहां तक साध्वी प्रज्ञा के इस संदर्भ में बयान का विषय है, वह उनका निजी बयान है, जो उन्होंने वर्षों तक शारीरिक और मानिसक प्रताड़ना के कारण दिया गया है।''

क्या दिया था साध्वी प्रज्ञा ने बयान 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा,  "मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगा... ठीक सवा महीने में सूतक लगता है, जिस दिन मैं गई थी, उस दिन उसके सूतक लग गया था, और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।"

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना 

कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की, मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की और कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई करें।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रज्ञा के कथित विवादित बयान से जुड़े वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, केवल भाजपाई ही 26/11 के शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही घोषित करने का जुर्म कर सकते हैं। यह देश के हर सैनिक का अपमान है जो आतंकवाद से लड़ते हुए भारत माँ के लिए प्राणों की क़ुर्बानी देता है। ’’

दिग्विजय सिंह VS साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

बीजेपी ने लम्बे इंतजार के बाद भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ 2008 के मालेगांव विस्फोट मामलों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत"भगवा जीत गया...", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

भारतMalegaon Blast case: मुंबई स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को किया बरी, पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं