भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया एजेंट पालने का आरोप, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Published: November 19, 2022 05:33 PM2022-11-19T17:33:38+5:302022-11-19T17:34:55+5:30

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि सरकार माननीयों को मिलने वाले बंगले को लेकर एक तरफा कार्य कर रही है। दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ ही साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जल्द बंगला खाली करने के लिए नोटिस मिला है।

BJP State President Dr. Sanjay Jaiswal accused Chief Minister Nitish Kumar of having an agent | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया एजेंट पालने का आरोप, जानें मामला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया एजेंट पालने का आरोप, जानें मामला

Highlightsडॉ संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सरकारी बंगले को लेकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है।डॉ जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में उनका यह इशारा किसको लेकर था यह बिल्कुल समझा जा सकता है।

पटना: बिहार में विधायकों और मंत्रियों को मिलने वाले सरकारी बंगले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सरकारी बंगले को लेकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। एक तरह हमारे दोनों पूर्व उपमुख्यमंत्रियों रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जल्द बंगला खाली करने के लिए नोटिस दे रही है। 

उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के गुर्गे, जिनकी विधान परिषद की सदस्यता छह माह पहले ही समाप्त हो गई है। उनका बंगला खाली कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें नीतीश कुमार का समर्थन मिल रहा है। वह मुख्यमंत्री के एजेंट हैं। वह हमेशा से एजेंट पालते रहे हैं। 

हालांकि, डॉ जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में उनका यह इशारा किसको लेकर था यह बिल्कुल समझा जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार माननीयों को मिलने वाले बंगले को लेकर एक तरफा कार्य कर रही है। दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ ही साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जल्द बंगला खाली करने के लिए नोटिस मिला है। उन्होंने कहा कि कुमार ने कुढ़नी उप चुनाव में अपने गुर्गे की पार्टी से उम्मीदवार खड़ा कराया है ताकि वह भाजपा के वोट काट सकें। 

इस दौरान जाति आधारित चुनाव होने पर अपनी सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने काम को लेकर वोट मांगती है। 2020 के चुनाव में हम मोदी के काम पर वोटी मांगी थी। जिसमें हमें 74 सीट मिले, उन्होंने नीतीश कुमार के काम पर वोट मांगे, उन्हें सिर्फ 42 सीटें मिली। जाहिर कि जनता का समर्थन हमारे साथ है। कुढ़नी उप चुनाव में भी भाजपा यह दिखाने जा रही है कि भाजपा अपने काम को लेकर ही  वोट मागेगी।

Web Title: BJP State President Dr. Sanjay Jaiswal accused Chief Minister Nitish Kumar of having an agent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे