लाइव न्यूज़ :

BJP प्रवक्ता के बोल-मुस्लिम आक्रमणकारियों के आने से पहले देश में नहीं होता था बलात्कार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 3, 2018 22:27 IST

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं।  

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई:  दिल्ली प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं।  उन्होंने फेसबुक के जरिए कुछ ऐसा कहा है जिसने विवादों को जन्म देने का काम किया है। 

खबर के अनुसार उन्होंने दावा किया है कि भारत में मुस्लिम आक्रमणकारियों और मुगलों के आगमन से पहले बलात्कार की घटनाएं नहीं होतीं थीं।अश्विनी उपाध्याय ने ये भी कहा है कि हजारों साल के इतिहास में कई आक्रमणकारी भारत आए, जिन्होंने यहां बहुत मार-काट मचाया, मगर किसी ने महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ नहीं की।मगर जब से मुस्लिम आक्रमणकारी भारत आए, तब से बलात्कार की घटनाएं शुरू हुईं। 

फेसुबक के जरिए उन्होंने लिखा कि 711 ईस्वी में “मुहम्मद बिन कासिम” ने सिंध पर हमला कर राजा दाहिर को हराने के बाद उनकी बेटियों को यौन दासी के रूप में खलीफा को सौंप दिया, शायद हिंदुस्तान में भारतीय स्त्री के पहली बार बलात्कार की यह घटना थी।

अश्विनी उपाध्याय ने अपने दावे के समर्थन में फेसबुक पर इस सबको लेकर काफी लंबा लेख लिखा है। जिसमें सदियों को वक्तवय पेश किया गया है। उनके इस पोस्ट के बाद से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वहीं, फिलहाल बीजेपी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया पेश नहीं की गई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारतकांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना क्यों नहीं? 'यू-टर्न' तंज पर बीजेपी का पलटवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील