भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल ‘‘राज्य विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ेंगे: फड़णवीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 31, 2019 06:12 PM2019-07-31T18:12:49+5:302019-07-31T18:12:49+5:30

राकांपा के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बुधवार की सुबह भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं।’’

BJP, Sena will contest Maharashtra polls together: Devendra Fadnavis | भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल ‘‘राज्य विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ेंगे: फड़णवीस

यात्रा 31 अगस्त को उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक में संपन्न होगी।

Highlightsफड़णवीस बृहस्पतिवार को पूर्वी महाराष्ट्र में अमरावती जिले से एक महीने की ‘महाजनादेश यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। भाजपा और शिवसेना ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन वे भाजपा नीत सरकार के लिए एकसाथ आ गये थे। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बुधवार को दोहराया कि 2014 के विपरीत भाजपा और शिवसेना आगामी विधानसभा मिलकर लड़ेंगे।

कांग्रेस और राकांपा के चार विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल ‘‘राज्य विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोडेंगे।’’ फड़णवीस के बयान ने फिलहाल उन अफवाहों को शांत कर दिया है जिसमें कहा गया था कि दोनों भगवा दल कांग्रेस और राकांपा से आए नेताओं को जगह देने के लिए चुनाव अलग-अलग लड़ सकते हैं।

राकांपा के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बुधवार की सुबह भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं।’’

फड़णवीस बृहस्पतिवार को पूर्वी महाराष्ट्र में अमरावती जिले से एक महीने की ‘महाजनादेश यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। यात्रा 31 अगस्त को उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक में संपन्न होगी। भाजपा और शिवसेना ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन वे भाजपा नीत सरकार के लिए एकसाथ आ गये थे। 

 

Web Title: BJP, Sena will contest Maharashtra polls together: Devendra Fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे