लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 18 उम्मीदवारों की लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2019 15:47 IST

बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए 6 उम्मीदवारों और सिक्किम के लिए 12 नामों की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी इस बारबीजेपी ने अरुणाचल में 54 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थीअरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा के लिए 11 अप्रैल को डाले जाने हैं वोट

भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधान सभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी। पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए 6 उम्मीदवारों और सिक्किम के लिए 12 नामों की घोषणा की। 60 सदस्यों वाले अरुणाचल प्रदेश के लिए विधान सभा चुनाव 11 अप्रैल को होने हैं। वहीं, 32 सदस्यों वाले सिक्किम विधानसभा के लिए मतदान इसी दिन होने हैं।

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी इस बार सभी 60 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी अरुणाचल के लिए 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहले ही कर चुकी है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को मुक्तो सीट से उतारा गया है।  

माना जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जल्द ही जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी की चुनावी समिति की तीन दौर की बैठक के बाद कम से कम 250 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है। पार्टी महाराष्ट्र के 21, यूपी के 35, बिहार के 17, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के 5-5 समेत विभिन्न राज्यों में अपने कुल 250 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा गुरुवार को करेगी। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ की कुल 11 में से 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं।  

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भी बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के लिए 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में हाल के दिनों में एनपीपी ने बीजेपी को बड़े झटके दिये हैं। इसी हफ्ते की शुरुआत में बीजेपी के दो मंत्री और छह विधायक एनपीपी में शामिल हो गये। गृह मंत्री कुमार वाई और पर्यटन मंत्री जारकार गामलिन और छह विधायकों को भाजपा ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। वाई ने कहा कि भाजपा ने ‘झूठे वादे’ करके लोगों के मन में अपनी पहले जैसी प्रतिष्ठा खो दी है। उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि राज्य में एनपीपी की सरकार बनाएंगे।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया