BJP Releases Delhi Manifesto: गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये, 60-70 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 2500 और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 3000 रुपये पेंशन

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 17, 2025 03:24 PM2025-01-17T15:24:42+5:302025-01-17T15:30:39+5:30

BJP Releases Delhi Manifesto: विकसित दिल्ली के लिए भाजपा का संकल्प- महिलाओं का सशक्तिकरण एवं गरीब और वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ को बनाएंगे मजबूत, दिल्ली की बहनें और वरिष्ठ नागरिक अब नहीं रहेंगे मजबूर !!

BJP Releases Delhi Manifesto Pregnant Women To Get Rs 21,000, Rs 2500 to senior citizens of 60-70 years and Rs 3000 to people above 70 years of age | BJP Releases Delhi Manifesto: गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये, 60-70 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 2500 और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 3000 रुपये पेंशन

BJP Releases Delhi Manifesto

Highlights₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज सभी वरिष्ठ नागरिकों को।निःशुल्क ओपीडी चिकित्सा और डिएगोनिस्टिक सेवा भी।होली और दीपावली के अवसर पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त।

BJP Releases Delhi Manifesto: भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा ‘संकल्प पत्र’ विकसित दिल्ली की नींव है। पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर नड्डा ने कई घोषणा की। मतदाताओं को यह भी आश्वासन दिया कि राजधानी में सभी लोक कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी और उन्होंने सत्तारूढ़ आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये और छह पोषण किट के अलावा पहले बच्चे के लिए 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के लिए 6,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक में केंद्र की प्रमुख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को लागू करेगी। वादा किया कि हर झुग्गी-झोपड़ी में अटल कैंटीन स्थापित की जाएंगी, जहां सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन मिल सकेगा। सभी मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा ने 60-70 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपये और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 3,000 रुपये पेंशन देने का वादा किया। भाजपा दिल्ली में गरीब तबके की महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देगी, होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

 

अगर भाजपा सत्ता में आई तो दिल्ली में ‘आयुष्मान भारत’ लागू करेंगे, पांच लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर भी देंगे। कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के सभी आरोपों की जांच की जाएगी। नड्डा ने पार्टी के सत्ता में आने पर दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत 2,500 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की।

Web Title: BJP Releases Delhi Manifesto Pregnant Women To Get Rs 21,000, Rs 2500 to senior citizens of 60-70 years and Rs 3000 to people above 70 years of age

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे