बीजेपी ने एमपी में घोषित किए चार नए प्रत्याशी, भोपाल से दिग्विजय सिंह का मुकाबला करेंगीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 17, 2019 04:42 PM2019-04-17T16:42:41+5:302019-04-17T18:04:25+5:30

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए बुधवार को नई सूची जारी की है। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

BJP released 4 new candidate list, Sadhvi Pragya Thakur will contest against Digvijay Singh from Bhopal | बीजेपी ने एमपी में घोषित किए चार नए प्रत्याशी, भोपाल से दिग्विजय सिंह का मुकाबला करेंगीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

बीजेपी ने एमपी में घोषित किए चार नए प्रत्याशी, भोपाल से दिग्विजय सिंह का मुकाबला करेंगीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Highlightsदिग्विजय सिंह का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार सुबह ही बीजेपी ज्वॉइन किया था।

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए बुधवार को नई सूची जारी कर दी है। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गुना सीट से डॉ. केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है।

साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार सुबह ही बीजेपी ज्वॉइन की थी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा था, मेरी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मैं कभी उन धब्बों को नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी जिंदगी पर लगाए हैं।'


खास बात ये भी है कि दिग्विजय वह शख्स हैं जिन्होंने साध्वी पर आतंकवादी होने का टैग लगाते हुए पूर्व में कई हमले किये हैं। ऐसे में बीजेपी का गढ़ होने के बावजूद भोपाल की लड़ाई दिलचस्प होने जा रही है। यही नहीं, साध्वी के लिए भी अपने विरोध करने वालों को जवाब देने के लिए यह समय माकूल होगा।

Web Title: BJP released 4 new candidate list, Sadhvi Pragya Thakur will contest against Digvijay Singh from Bhopal



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh. Know more about Bhopal Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh/bhopal/