भाजपा जम्मू कश्मीर में विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिये तैयार : जितेंद्र

By भाषा | Published: January 20, 2019 04:02 AM2019-01-20T04:02:38+5:302019-01-20T04:02:38+5:30

जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सत्ता में आने का दावा करते हुए नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन से इंकार किया।

BJP ready for assembly and Lok Sabha elections in Jammu and Kashmir: Jitendra | भाजपा जम्मू कश्मीर में विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिये तैयार : जितेंद्र

सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में विधानसभा और संसदीय चुनावों के लिये तैयार है। 

रामबन जिले में यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा, “यह कहना मेरे अख्तियार में नहीं है कि चुनाव कब होंगे या क्या राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे।” 

उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और समीक्षा के बाद वह खुद राज्य में चुनाव कार्यक्रम का निर्धारण करेगा...भाजपा चुनावों के लिये तैयार है, भले ही वह आज हो जाए।” जम्मू कश्मीर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। 

नेशनल कांफ्रेंस ने राज्य विधानसभा में गठबंधन की संभावना से इंकार किया

जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सत्ता में आने का दावा करते हुए नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन से इंकार किया।

पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि गठबंधन संस्कृति जम्मू कश्मीर जैसे राज्य के लिए अनुकूल नहीं है और राज्य के समक्ष कई चुनौतियां हैं।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि राणा प्रांतीय निकाय की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति और रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था।

राणा ने कहा कि उनकी पार्टी विकास, शांति, प्रगति, रोजगार और राज्य की विशेष पहचान के संरक्षण के मुद्दे के साथ लोगों के बीच जाएगी।

Web Title: BJP ready for assembly and Lok Sabha elections in Jammu and Kashmir: Jitendra