लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज निधनः BJP मुख्यालय में अमित शाह ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रख दी श्रद्धांजलि 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 7, 2019 13:24 IST

सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, डॉ. हर्षवर्धन, जेपी नड्डा और सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार (06 अगस्त) की रात को निधन हो गया, जिसके बाद पार्टी से लेकर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड शवदाह ग्रह में तीन बजे किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार (06 अगस्त) की रात को निधन हो गया, जिसके बाद पार्टी से लेकर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड शवदाह ग्रह में तीन बजे किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 

सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, डॉ. हर्षवर्धन, जेपी नड्डा और सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान अमित शाह ने सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो गया। वह 67 साल की थीं। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज देश की पहली महिला विदेश मंत्री के तौर पर जानी जाती हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1952 को अंबाला में हुआ था। सुषमा के पिता हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई  एसडी कॉलेज अंबाला छावनी से की, जिसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से उन्होंने कानून की डिग्री हासिल की। 1970 में सुषमा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ राजनीति में कदम रखे। उसी दौरान उन्होंने जेपी के अंदोलन में भी हिस्सा लिया। 1975 में सुषमा की शादी स्वराज कौशल से हुई। कौशल भी 6 साल तक राज्यसभा में सांसद रहे इसके अलावा वो मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया