लाइव न्यूज़ :

'राजस्थान गौरव यात्रा' में बोले अमित शाह-'मुझे इटली भाषा नहीं आती नहीं तो बताते कि बीजेपी ने क्या दिया है'

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2018 15:48 IST

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान हुए जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

Open in App

राजसमंद, 4 अगस्त: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' को रवाना किया। पहले सीएम वसुंधरा राजे और अमित शाह ने जिले के प्रतिष्ठित चारभुजानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह दोनों विशेष रूप से तैयार की गई बस में सवार होकर मंदिर परिसर से यह बस हवाईपट्टी तक गए। यहां दोनों नेता हेलीकॉप्टर से कांकरोली के लिए रवाना हुए जहां इस यात्रा की पहली जनसभा हुई।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा राहुल बाबा हमसे चार साल का क्या हिसाब मांगते हो? देश की जनता आपसे छार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है। उन्होंने आगे कहा 'राहुल बाबा अगर आपको गिनती आती है तो गिने, मुझे इटली भाषा बताता है कि हमने लोगों को कितना दिया है। मोदी सरकार राजस्थान की जनता के लिए करीब 116 योजनाएंलाई है। बावजूद इसके कांग्रेस पूछती है कि बीजेपी ने क्या किया?'

यात्रा का 'रथ' बस मार्ग से वहां पहुंचा। राजे आगे की यात्रा इसी 'रथ' में करेंगी। यात्रा की कुल अवधि 58 दिन की है जिसमें से 18 दिन का अवकाश रहेगा। यह यात्रा राज्य की कुल 200 विधानसभाओं में से 165 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। बता दें कि राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी की इस यात्रा को शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है। यह यात्रा छह हजार किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करने के बाद यह यात्रा 30 सितंबर को पुष्कर में समाप्त होगी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अमित शाहराजस्थानवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए