'भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं', राजस्थान में बोले जे. पी. नड्डा

By शिवेंद्र राय | Published: July 13, 2022 12:58 PM2022-07-13T12:58:22+5:302022-07-13T13:01:43+5:30

जे. पी. नड्डा ने आशा व्यक्त की कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से नीचे के स्तर के कार्यकर्ताओं तक ज्ञान और मार्गदर्शन पहुंचेगा जो 2023 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने में बेहद अहम साबित होगा।

BJP only national party today JP Nadda said in Rajasthan state training camp | 'भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं', राजस्थान में बोले जे. पी. नड्डा

प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जे. पी. नड्डा

Highlightsराजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैंभाजपा राजस्थान चुनाव जीतने की तैयारी कर रही हैजे. पी. नड्डा ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

सिरोही: 'देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी सभी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी होकर सिमट गए हैं।' ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कही। राजस्थान के सिरोही में माउंट आबू  में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते भाजपा देशहित के मुद्दों पर काम करती है साथ ही स्थानीय हित का भी ध्यान रखती है।

बता दें कि जेपी नड्डा सिरोही के माउंट आबू में चल रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जे. पी. नड्डा ने कहा कि इस बात की चिंता मत कीजिए कि पार्टी से आपको क्या मिला। हमें ये सोचना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, बीजेपी इकलौती पार्टी है जो राष्ट्रहित को सबसे उपर रखती है। नड्डा ने राजस्थान के भाजपा नेताओं को निर्देश दिया कि वो जनता के बीच जाएं और लोगों की समस्याओं को सुनें एवं उनका समाधान करें।

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पहले अमित शाह और अब जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा राजस्थान फतह करने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है। हाल ही में राजस्थान दौरे पर आए अमित शाह ने साफ किया था कि पीएम मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

सिरोही के माउंट आबू में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ये भी कहा कि, "कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही भाजपा सम्मान प्राप्त करती है और नई ऊंचाइयों को छूती है। कार्यकर्ता  हमारी ताकत हैं, हमारी पूंजी हैं।"

Web Title: BJP only national party today JP Nadda said in Rajasthan state training camp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे