लाइव न्यूज़ :

क्या बीजेपी ने दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले ही मानी हार, अमित शाह की तस्वीर के साथ पार्टी ऑफिस के बाहर लगा ये पोस्टर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 09:09 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को आसानी से जीत मिलने की संभावना जताई गई है। वोटों की गिनती से पहले बीजेपी नेताओं ने जीत का दावा किया है। मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तकरीबन एक घंटे के रुझानों में  आम आदमी पार्टी (AAP) आगे चल रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर लगा एक पोस्टर चर्चा में आ गया है। इस पोस्टर में कुछ ऐसा लिखा है, जिसपर लोग कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी ने पहली ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। 

पोस्टर पर गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर है और लिखा है- 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।' इस पोस्टर को बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले बीजेपी नेताओं ने जीत का दावा किया है। मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है। 

पोस्टर को टाइम्स नाउ की पत्रकार मेघा प्रसाद ने भी शेयर किया है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे क्योंकि हमने सारे वादे पूरे किए हैं और 12 बजे के बाद जो नतीजे आएंगे वो हमारे ही पक्ष में होगा। 

बीजेपी के नेता रमेश खन्ना ने कहा, हम ही जीत रहे हैं हमारी ही सरकार बनेगी। हमारा अनुभव है कि लोगों का मन सरकार बदलने का है इस बार बीजेपी सरकार आने वाली है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम