लाइव न्यूज़ :

देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगें राहुल, सोनिया, जानें किसने दिया यह बयान 

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 16, 2019 06:18 IST

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में लगाई गईं पुनर्विचार याचिकाएं खारिज करते हुए एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि राफेल की खरीदी प्रक्रिया सही थी और इसकी जांच कराने या इस मामले में एफआईआर कराने की कोई जरूरत नहीं है.

Open in App

''देश की शीर्ष अदालत द्वारा दिए गए फैसले से साबित हो गया है कि राफेल के मुद्दे पर राहुल, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस देश को गुमराह करने का काम कर रही थी. उनके द्वारा दिये जा रहे कुतर्कों में कोई सच्चाई नहीं थी और वे ऐसा जानबूझकर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे थे. अपनी इस करतूत के लिए राहुल और सोनिया को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.''

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल विमान सौदे के संबंध में दिये गए निर्णय का स्वागत करते हुए कही. सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर 2018 के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे को सही मानते हुए इसकी जांच के आदेश दिये जाने की मांग ठुकरा दी थी, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में राजनीतिक फायदा लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की छवि खराब करने के लिए राहुल, सोनिया और पूरी कांग्रेस मनगढ़ंत आरोप लगाते रहे. देश की जनता को गुमराह करने की कोशिशें करते रहे.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में लगाई गईं पुनर्विचार याचिकाएं खारिज करते हुए एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि राफेल की खरीदी प्रक्रिया सही थी और इसकी जांच कराने या इस मामले में एफआईआर कराने की कोई जरूरत नहीं है.

सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता यह जानते थे कि देश की सुरक्षा की मजबूती के लिए राफेल विमानों की अभी कितनी जरूरत है. वे यह भी जानते थे कि जो प्रपंच वे रच रहे हैं, इससे खरीदी प्रक्रिया बाधित हो सकती है. इसके बावजूद उन्होंने अपने राजनीतिक और चुनावी फायदे के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया, इसके लिए उन्हें देश की जनता से तुरंत माफी मांगना चाहिए.

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीसुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील