केजरीवाल के बाद दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित, पहले भी हो चुके हैं कोविड पॉजिटिव
By अनिल शर्मा | Published: January 4, 2022 01:05 PM2022-01-04T13:05:04+5:302022-01-04T13:15:35+5:30
मनोज तिवारी ने ट्वीट में जानकारी दी है कि उन्हें हल्का बुखार और ज़ुकाम है। इस कारण वे उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाए।
नई दिल्लीःदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 2 जनवरी से ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्हें हल्का बुखार है।
मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा- 'परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूँ..सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था।' गौरतलब है कि बीजेपी सांसद दूसरी बार कोविड पॉजिटिव हुए हैं। वे पिछले साल अप्रैल महीने में भी कोरोना संक्रमित हुए थे।
परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था।हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूँ..
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) January 4, 2022
सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही isolate कर लिया था.
कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें 🙏
उधर, मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। और खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। दिल्ली के सीएम ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को अलग करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मामूली लक्षण हैं। होम आइसोलेशन में रह रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं।''