लाइव न्यूज़ :

सीएम चौहान से मुलाकात के लिए भाजपा एमपी सिंधिया को करना पड़ा इंतजार, सत्ता-संगठन में ज्यादा जगह चाहते हैं समर्थक

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 30, 2020 21:53 IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यहां उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की, ‘‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी.’’

Open in App
ठळक मुद्देतुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को जल्द ही मंत्रिपरिषद में फिर से शामिल किया जायेगा. मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 35 से अधिक सदस्य नहीं होने चाहिये.मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश मंत्रिपरिषद में छह स्थान खाली हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के लिए राज्यसभा सदस्य आधा घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा.

इसके बाद चौहान और सिंधिया के बीच सीएम हाउस में संक्षिप्त मुलाकात हुई. राज्य में हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद सिंधिया की राजधानी की यह दूसरी यात्रा थी. बताया जा रहा है कि बैठक में सिंधिया समर्थकों की मंत्रिमंडल, निगम मंडलों और संगठन में भागीदारी को लेकर सिंधिया की मुख्यमंत्री से बातचीत हुई.

बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ओरछा के लिए रवाना हो गए, जहां वे केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल की पुत्री के विवाह में शामिल होंगे. इसके बाद सिंधिया और शिवराज विशेष विमान से दतिया होते हुए दिल्ली जाएंगे. इस तरह सिंधिया और शिवराज के बीच भोपाल से लेकर दिल्ली तक सरकारी सियासी हालातों के साथ ही नियुक्तियों के लिए बातचीत करने का पर्याप्त समय होगा.

गौरतलब है कि उपचुनाव में सिंधिया समर्थक तीन मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडौतिया हार चुके हैं, वहीं तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत को मंत्री के तौर पर छह माह का कार्यकाल पूरा होंने पर उपचुनाव के परिणाम आने के पूर्व ही बीते 21 अक्टूबर को त्याग पत्र देना पड़ा था.

ऐसे में समर्थकों का सिंधिया पर दबाव है कि सिलावट और राजपूत को तो मंत्रिमंडल में जल्दी ही पुन: वापस लिए जाने के साथ ही कुछ अन्य लोगों को सरकार और संगठन में समायोजित किया जाए. वहीं मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार की कोई जल्दबाजी नहीं हैं, ऐसे में सिंधिया समर्थकों की बेचैनी बढ़ रही है. उसी के चलते सिंधिया समर्थकों के दबाव में है और जल्दी नियुक्तिया चाहते हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां